Saturday, 27 February 2021

वस्त्र दान किया गया

सुदामा फाउंडेशन द्वारा संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर असहाय व जरूरतमंदों वस्त्र दान किया गया

इंजीनियर कुंवर वीरेंद्र हुए सम्मानित

आज सुदामा फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय चितईपुर,वाराणसी में सम्मान के क्रम में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों व नागरिकों की उपस्थिति में समाज सेवी एवं जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर कुंवर वीरेंद्र जी और सुदामा फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मिनाक्षी कृष्णा को उनकी सामाजिक सेवावों में समर्पित जागरूकता को देखते हुए स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव गौतम जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक डॉ उमानाथ, सचिव श्री रणजीत सिंह पटेल,काशी दीप के प्रधान संपादक डी डी सिंह, संपादक देवेंद्र देवा, डॉ.अनिल मौर्य,राजेश मिश्रा, सुजीत कुमार पटेल,गायक कलाकार गोलू सिंह, लालजी पटेल आदि थे। इस समारोह का संचालन कर रहे सुदामा फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार/ चेयर मैन कवि राम नरेश "नरेश" ने सभी से सेवा भाव एवं सहयोग भाव से जुड़ने की अपील की। श्री रजत सिंह जी के भोजपुरी गीत के साथ कार्य क्रम का समापन हुआ।

Thursday, 25 February 2021

सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट नए युग की ओर

आज जहां सुदामा फाउंडेशन की पहचान सेवा भाव और सद्भावना के लिए बन चुका है,वहीं वर्दी धारी हमारे प्रहरी को भी सम्मान देकर संस्था उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रेरणात्मक दर्पण भी देश के समक्ष पेश किया है। दिनांक 21फरवरी 2021 का वह शानदार दिन सुदामा फाउंडेशन के इतिहास में सबसे पहले पन्ने पर अंकित होगा, जिसमें स्थानीय पुलिस अधिकारियों व उनके सह कर्मियों को हमारे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव गौतम जी अपनी टीम के साथ सुदामा फाउंडेशन कार्यालय चितईपुर वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंट कर उन सभी पुलिस अधिकारियों को भावुक होने के लिए विवस कर दिया,जिनके लिए वे हकदार हैं। थाना प्रभारी मंडुआडीह श्री परसु राम त्रिपाठी जी अपने संक्षिप्त उद्बोधन में आम जन की सेवा के साथ - साथ कोरोना काल में किए गए पुण्यात्मक कार्य और मानव सेवा धर्म के लिए सुदामा फाउंडेशन की भूरि-भूरि प्रसंशा की तथा पुलिस के प्रति भी जनसहयोग की भी अपील की। थाना प्रभारी मंडुआडीह श्री परसु राम त्रिपाठी जी सुदामा फाउंडेशन के सराहनीय कार्यों के लिए ट्रस्ट को बराबर सहयोग और समर्थन देने की जब बात करने लगे उस समय अपने संस्था के सदस्यों की आंखे नम हो गईं। धन्य हैं वर्दी का सम्मान व देश का मान बढ़ाने वाले समाज के प्रहरी हमारे पुलिस कर्मी जो हमारे संस्था का सम्मान स्वीकार किए। निश्चित ही सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट की यह अद्भुत पहल से नए युग की शुरुआत हुई है। इंजीनियर राम नरेश'नरेश' राष्ट्रीय सलाहकार सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट चितईपुर , वाराणसी

Sunday, 21 February 2021

सुधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया समान

सुदामा फाउण्डेशन ट्रस्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों का किया सम्मान वाराण्सी। सुदामा फाउण्डेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में २१ फरवरी, रविवार को कंचनपुर, चितईपुर स्थित प्रधान कार्यालय पर फाउण्डेशन की तरफ से प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया गया। सम्मान के क्रम में पशुराम त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक, मण्डुवाडीह, राजेश कुमार त्रिपाठी एसएसआई,मण्डुवाडीह, अजय कुमार दूबे एसआई मड़ौली, राम पूजन बिंद एसआई बीएलडब्ल्यू, पवन श्रीवास्वत, हेड कांस्टेब, लव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल, हरि प्रकाश सिंह हेड कांस्टेबल, हंसराज पाल हेड कांस्टेबल, मैनेजर सिंह कांस्टेबल मण्डुवाडीह को राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजीव गौतम द्वारा सम्मानित किया। इस संस्था के माध्यम से गरीब बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और असहायों को अन्न, वस्त्र, कंबल, साड़ी आदि का वितरण किया जाता है। वहीं वृद्धों, कुष्ठ रोगियों को दवा, बेटियों की पढ़ाई और गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए भी सहयोग राशि दी जाती है। इस अवसर पर राम नरेश, संजीव कुमार, काशीदीप प्रधान संपादक दीनदयाल सिंह, सिटी चीफ देवेन्द्र देवा, अरविन्द कुमार राय, आशुतोष प्रकाश, हिमांशु गौतम, अमरिश चन्द्रा, ज्योति केसरी क्राइम रिपोर्टर, मनीष श्रीवास्वत, गजराज गौतम, मुन्ना, सुजीत पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Friday, 19 February 2021

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जेल अधीक्षक को किया गया सम्मानित


वाराणसी। सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट कंचनपुर, चितईपुर, वाराणसी का वार्षिक समारोह समाज सेवा से जुड़े कर्म योगियों को श्री काशी अमृतधारा अलंकरण और सुदामा श्रम वीर सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा जेल में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम सहित राष्ट्रीय प्रभारी  डा. सुभाष चन्द्रा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीनदयाल सिंह ने सम्मानित किया।

इस संस्था के माध्यम से गरीब बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और असहायों को अन्न, वस्त्र, कंबल, साड़ी आदि का वितरण किया जाता है। वहीं वृद्धों, कुष्ठ रोगियों को दवा, बेटियों की पढ़ाई और  गरीब  परिवारों के बेटियों की शादी के लिए भी सहयोग राशि दी जाती है।


 

Tuesday, 16 February 2021

सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट का वार्षिक समारोह दिनांक 14.02.2021 दिन रविवार को मनाया गया









 वाराणसी ,सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट  का वार्षिक समारोह  दिनांक 14.02.2021 दिन रविवार को समाज सेवा से जुड़े  कर्म योगियों को  श्री काशी अमृतधारा अलंकरण और सुदामा श्रम वीर सम्मान से सम्मानित किया गया। 

        अपने सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए  पहिचान बन चुका सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट , चितईपुर वाराणसी 

का स्थापना दिवस वार्षिक समारोह  आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। 

           जहां इस संस्था के माध्यम से गरीब बच्चों, महिलाओं ,बुजुर्गों और असहायों को अन्न ,वस्त्र, कंबल, साड़ी आदि का वितरण किया जाता है,वहीं वृद्धों,कुष्ठ रोगियों को दवा, बेटियों की पढ़ाई  और  गरीब  परिवारों के बेटियों की शादी के लिए भी सहयोग राशि दी जाती है। 

दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के पश्चात


समाज सेवा से जुड़े करीब सौ कर्मयोगियों को आज सुदामा फाउंडेशन द्वारा श्री काशी अमृतधारा अलंकरण और सुदामा श्रमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. उमा नाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव गौतम  द्वारा दिया गया।

      श्रीमती सविता मिश्रा एवं सुश्री ज्योति केशरी समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और एस पी सरकार  के जादू कला से हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

संस्था का वार्षिक रिपोर्ट  बड़े ही सहजता से राष्ट्रीय सलाहकार व  चेयरमैन  श्री राम नरेश नरेश  जी प्रस्तुत करते हुए ट्रस्ट को सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया।

     संस्था के पदाधिकारियों  और नगर के गणमान्य नागरिकों सहित इंडियन  इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट ( आई ए जे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.कैलाश सिंह विकास, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, काशी दीप के प्रधान संपादक और संपादक श्री डी डी सिंह  व श्री देवेन्द्र देवा,  दी ट्रू मिरर के संपादक श्री काली शंकर उपाध्याय, समाज सेवी श्री रंजीत सिंह पटेल, डा.सुभाष चंद्र, रिया सिंह रानी अख्तर श्रीमती नूतन सिंह, गायक कलाकार श्री पृथ्वी राज और गोलू सिंह आदि उपस्थित रहे। 

कार्य क्रम का समापन श्रीमती सविता मिश्रा जी के धन्यवाद ज्ञापन और अल्प जलपान के साथ हुआ।

Featured post

सुदामा फाउंडेशन परिवार का उद्देश्य

जब तक एक-एक हाथ नहीं बढ़ेगा, तब तक समाज में बदलाव लाना मुश्किल है। सुदामा फाउंडेशन, उसी बदलाव की लहर का हिस्सा बनने का संकल्प ले चुका है। हम...