Wednesday, 28 August 2019

सुदामा फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

दिनांक  25.08.2019 को चितईपुर, वाराणसी  में सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय  के उद्घाटन के अवसर पर पधारे  सभी अतिथियों का  शानदार स्वागत  संस्था के  श्री राजीव गौतम,श्री  राजेश मिश्रा, श्री  काली शंकर  उपाध्याय, श्रीमती  सुदामा देवी, नूतन सिंह जी ,श्रीमती  मीनाक्षी  कृष्णा एवं समारोह  के विशिष्ट अतिथि श्री राम नरेश जी, डॉ.पंच देव  आदि द्वारा पुष्प गुच्छ देकर  किया  गया।
कार्यालय  का विधिवत पूजन अर्चन  के  साथ   उद्घाटन के  उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद गिरि डायरेक्टर क्राइम इंटेलिजेंस डिटेक्टिव अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में  कहा की  सामाजिक  व सांस्कृतिक संस्था सुदामा फाउंडेशन जहाँ गरीब बेटियों की शिक्षा, फ्री मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण, नशा मुक्ति आन्दोलन, विधवाओं और बुजुर्गों को वस्त्रदान देकर सामाजिक समरसता व समता के लिये संकल्पित है ,वहीं  पौधा रोपण अभियान के  माध्यम से  स्वच्छता तथा स्वच्छ पर्यावरण   के  लिये भी जागरूक और प्रतिबद्ध है।
             संस्था की ओर से आज भव्य  समारोह में पर्यावरण प्रेमियों और संस्था के पदाधिकारियों  को मुख्य  अतिथि और  राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री  राजीव  गौतम  द्वारा प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया।
       इस समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिये हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता व संचालन काशीरत्न  कवि डॉ.  ब्रजेंद्र नारायण द्विवेदी"शैलेश" जी के  हाथों थी।  मंच से मुख्य  अतिथि द्वारा अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह व  माला पहिना कर  करतल  ध्वनियों के बीच  कवियों  का  गर्म  जोशी से स्वागत   किया गया।मुख्य   कवियों  में कवि काशीरत्न राम नरेश जी, डॉ. नसीमा निशा जी, श्री कमलेश विष्णु "जिज्ञासु" जी, श्री मधुकर जी, श्री सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध जी आदि थे।
     संस्था के सभी पदाधिकारियों ने आये सभी अतिथियों  डॉ. अरविंद गिरी जी, श्री दीपक शर्मा जी, संगीता गिरि  जी ,डॉ. कैलाश सिंह विकास जी ,मीनाक्षी खन्ना, मनीषा बजाज और अन्य समस्त टीम को  भी स्वागत स्मृति चिन्ह व साल देकर किया गया।

   स्वागत संबोधन  संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार व कार्यकारी अध्यक्ष  राम नरेश जी  तथा पूरे कार्य क्रम का  सफल संचालन राष्ट्रीय  महामंत्री  राजेश  मिश्रा जी ने किया।विभिन्न  वक्ताओं ने जोर  देकर कहा  कि सुदामा फाउंडेशन  का इस  तरह   का सामाजिक कार्य  निश्चित  ही  सराहनीय है, जिसके  लिये  सरकारी सहयोग भी जरूरी है।
       स्वल्पाहार  के बाद  सभागार की गरिमा बढ़ाने वाले सभी आगंतुकों  के प्रति आभार व धन्यवाद  ज्ञापन संस्था के संरक्षक डॉ. उमानाथ जी द्वारा विनम्रता पूर्वक करते  हुये  इस कार्य क्रम का  समापन किया गया।


Sunday, 18 August 2019

गरीब बेटी की शादी करा के किया अपने कर्तव्यों का निर्वहन



सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट वाराणसी
गरीब बेटी की शादी

******

 अपने सामाजिक दायित्व  निर्वहन  कार्य क्रम के अन्तर्गत  आज सुदामा फाउंडेशन वाराणसी द्वारा  जायसवाल  परिवार  के दो गरीब माता पिता के बीच संबंध स्थापित कराके कैंट की अंजली व दीना पुर, चिरई गाँव के मनीष को शादी के बंधन से जोड़कर,उनके नव विवाहित जीवन को मंगल मय बनाने का संकल्प लिया गया।

   कहते हैं न कि जिसका  कोई  नहीं  होता उसका ईश्वर रूप में कोई  आगे  आकर सहारा बन जाता है। हुआ भी वैसे ही। सुदामा फाउंडेशन के  राष्ट्रीय  अध्यक्ष श्री राजीव गौतम जी को जैसे ही गरीब वर -  वधू के  बारे में  पता चला   कन्या  दान व  शादी के सभी सामान के साथ मंगरहा बीर मंदिर सलार पुर पहुँच कर दोनों परिवार व  उपस्थित उनके परिवार  जनों के साथ  पूरे  रश्म व  उनके  रीति रिवाज से शादी के कार्य क्रम कराए। जहाँ वर पक्ष से श्री राम नरेश जी वहीं  कन्या पक्ष  से श्री  राजीव गौतम अपनी अपनी भूमिका का निर्वाह किये।

     मंगला चरणगीत, पर छन , सात  फेरों के बाद  वर और वधू को हर तरह का आर्थिक सहयोग भी किया गया। शादी के पहनावे, जेवर से लेकर श्रृंगार के सामानके  साथ कुछ बर्तन भी  संस्था की  ओर से  दिये गये। संस्था  के सहयोगी मित्र श्री  भाई लाल, श्री जितेंद्र,  श्री चेतन व  राहुल जी हर समय एक जिम्मेदार  बाराती व  घराती की भूमिका में सभी को भोजन कराए और वर वधू को आशीर्वाद दिये।

      सुदामा फाउंडेशन के इस नेक काम के लिये क्षेत्रीय नागरिकों ने  श्री  राजीव गौतम व उनके टीम की भूरि भूरि प्रसंशा की।


Tuesday, 13 August 2019

काशी हिन्दू विश्व विद्यालय द्वारा मिला सम्मान

काशी हिन्दू विश्व विद्यालय (BHU) स्वतंत्रता भवन में राष्ट्रीय उद्यमिता एवम लघु ब्यवसाय संस्थान भारत सरकार द्वारा डॉ राजीव गौतम जी पत्रकारिता सम्मान मिला।

उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद् के सम्मान समारोह में सम्मान चिन्ह देते हुए

उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद् के सम्मान समारोह में सुदामा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ राजीव गौतम लोगो को सम्मान देते हुए और उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद् की पूरी टीम |

Featured post

सुदामा फाउंडेशन परिवार का उद्देश्य

जब तक एक-एक हाथ नहीं बढ़ेगा, तब तक समाज में बदलाव लाना मुश्किल है। सुदामा फाउंडेशन, उसी बदलाव की लहर का हिस्सा बनने का संकल्प ले चुका है। हम...