सुदामा फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

दिनांक  25.08.2019 को चितईपुर, वाराणसी  में सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय  के उद्घाटन के अवसर पर पधारे  सभी अतिथियों का  शानदार स्वागत  संस्था के  श्री राजीव गौतम,श्री  राजेश मिश्रा, श्री  काली शंकर  उपाध्याय, श्रीमती  सुदामा देवी, नूतन सिंह जी ,श्रीमती  मीनाक्षी  कृष्णा एवं समारोह  के विशिष्ट अतिथि श्री राम नरेश जी, डॉ.पंच देव  आदि द्वारा पुष्प गुच्छ देकर  किया  गया।
कार्यालय  का विधिवत पूजन अर्चन  के  साथ   उद्घाटन के  उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद गिरि डायरेक्टर क्राइम इंटेलिजेंस डिटेक्टिव अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में  कहा की  सामाजिक  व सांस्कृतिक संस्था सुदामा फाउंडेशन जहाँ गरीब बेटियों की शिक्षा, फ्री मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण, नशा मुक्ति आन्दोलन, विधवाओं और बुजुर्गों को वस्त्रदान देकर सामाजिक समरसता व समता के लिये संकल्पित है ,वहीं  पौधा रोपण अभियान के  माध्यम से  स्वच्छता तथा स्वच्छ पर्यावरण   के  लिये भी जागरूक और प्रतिबद्ध है।
             संस्था की ओर से आज भव्य  समारोह में पर्यावरण प्रेमियों और संस्था के पदाधिकारियों  को मुख्य  अतिथि और  राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री  राजीव  गौतम  द्वारा प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया।
       इस समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिये हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता व संचालन काशीरत्न  कवि डॉ.  ब्रजेंद्र नारायण द्विवेदी"शैलेश" जी के  हाथों थी।  मंच से मुख्य  अतिथि द्वारा अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह व  माला पहिना कर  करतल  ध्वनियों के बीच  कवियों  का  गर्म  जोशी से स्वागत   किया गया।मुख्य   कवियों  में कवि काशीरत्न राम नरेश जी, डॉ. नसीमा निशा जी, श्री कमलेश विष्णु "जिज्ञासु" जी, श्री मधुकर जी, श्री सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध जी आदि थे।
     संस्था के सभी पदाधिकारियों ने आये सभी अतिथियों  डॉ. अरविंद गिरी जी, श्री दीपक शर्मा जी, संगीता गिरि  जी ,डॉ. कैलाश सिंह विकास जी ,मीनाक्षी खन्ना, मनीषा बजाज और अन्य समस्त टीम को  भी स्वागत स्मृति चिन्ह व साल देकर किया गया।

   स्वागत संबोधन  संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार व कार्यकारी अध्यक्ष  राम नरेश जी  तथा पूरे कार्य क्रम का  सफल संचालन राष्ट्रीय  महामंत्री  राजेश  मिश्रा जी ने किया।विभिन्न  वक्ताओं ने जोर  देकर कहा  कि सुदामा फाउंडेशन  का इस  तरह   का सामाजिक कार्य  निश्चित  ही  सराहनीय है, जिसके  लिये  सरकारी सहयोग भी जरूरी है।
       स्वल्पाहार  के बाद  सभागार की गरिमा बढ़ाने वाले सभी आगंतुकों  के प्रति आभार व धन्यवाद  ज्ञापन संस्था के संरक्षक डॉ. उमानाथ जी द्वारा विनम्रता पूर्वक करते  हुये  इस कार्य क्रम का  समापन किया गया।


No comments

Powered by Blogger.